
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- डॉ. एएस ठाकुर मैमोरियल मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के दंत रोग विभाग व ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. दिव्या मल्होत्रा ने लगातार दो दिन चलने वाले क्लेफट सर्जरी (कटे होंठ व तालु) को अपनी अथक मेहनत के साथ सफल किया। उन्होंने यह भी बताय कि दुनिया के सबसे बड़े कटे होंठ और तालु के लिए कार्य करने वाली एनजीओ स्माइल टैन ने हिमाचल प्रदेश में कटे होंठ व तालु की मुफ्त सर्जरी में मदद के लिए हमीरपुर के डॉक्टर एएस ठाकुर अस्पताल को चुना।
अस्पताल के पीआरो कमल किशोर ने यह भी बताया कि हमारे अस्पताल में अभी तक 5000 हजार मुफ्त क्लेफट सर्जरी अर्थात जिन बच्चों के बचपन में कटे होंठ व तालु की समस्या से जीवन व्यतीत कर रहे थे, उनका सफल इलाज किया गया। यह उपचार पूर्ण रूप से मुफ्त किया जाता है। इसके साथ- साथ अस्पताल में अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।