दुगनेहडी सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का सही संचालन करना, अहम ज़रूरत : रोहित शर्मा

 हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :- हिमाचल प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य, रोहित शर्मा ने दुगनेहडी में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का निरिक्षण करने के उपरांत ग्रामिणों से उसका फीडबैक  लिया,  तथा इस के संचालन में आ रही परेशानियों को महिला मंडल के सदस्यों ने उन्हें अवगत कराया।
एडवोकेट रोहित शर्मा ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट विना नगर परिषद को जमीन ट्रांसफर करवाए बिना, स्थापित किया गया तथा इसके गलत संचालन से ग्रामिणों के पशु मर रहे हैं तथा लोगों ने उन्हें यह बतलाया कि कोई भी गंभीर बीमारी इसके गलत संचालन से फैल सकती है। एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि वह दुगनेहड़ी में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट से आ रही परेशान का हल माननीय मुख्य मंत्री हिमाचल प्रदेश के आशीर्वाद से करवाने का प्रयास करेगें।
[covid-data]