Search
Close this search box.

योगासन में स्टेट चैंपियन बने हिम अकादमी के यशोवर्धन अत्री, नालागढ़ में हुई 20 वी हिमाचल प्रदेश योगासन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :-  नालागढ़ में हुई 20वीं हिमाचल प्रदेश योगासन खेल प्रतियोगिता में हिमअकैडमी विकास नगर के छात्र यशोवर्धन अत्री ने स्वर्ण पदक जीतकर व छात्र साईं कीर्ति ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल व जिला का नाम रोशन किया है।
हिमाचल प्रदेश योग एसोसिएशन द्वारा करवाई गई इस प्रतियोगिता में भाग लेकर व पदक जीतकर विद्यालय पहुंचे यशोवर्धन अत्री व साईं कीर्ति का हिम अकादमी विकास नगर के निर्देशक पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य नैना लखनपाल, प्रधानाचार्य एकेडमी हिमांशु शर्मा व प्रबंधन वर्ग ,शिक्षक वर्ग ने अभिनंदन व स्वागत किया , व उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। इन्होंने चैंपियन छात्र-छात्रा व इनके कोच जिमी ठाकुर को बधाई शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा की यशवर्धन अत्री , साईं कीर्ति व इनके प्रशिक्षक जिम्मी ठाकुर ने हिम अकादमी की कड़ी मेहनत व सफलता की गौरवमई परंपरा को आगे बढ़ाया है, और उन्हें पूरा विश्वास है की मेहनत का यह क्रम जारी रहेगा।यशवर्धन अत्री ने जीता स्वर्ण पदक। यशोवर्धन अत्री व साईं कीर्ति ने अपने आयु वर्ग 14 से 16 वर्ष में क्रमशः स्वर्ण व कांस्य पदक जीता है। इससे पहले 18वी ,19वी स्टेट योगासन चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में यशोवर्धन ने अपने आयु वर्ग में कांस्य व रजत पदक भी जीते हैं। इसके अलावा यशोवर्धन अत्री क्रिकेट व फुटबॉल के भी अच्छे खिलाड़ी हैं।
[covid-data]