हमीरपुर के स्कूलों में विश्व आर्द्रभूमि दिवस धूमधाम से मनाया गया

हमीरपुर/विवेकानंद  वशिष्ठ  :-   जिला हमीरपुर के सरकारी व निजी स्कूलों में विश्व आर्द्रभूमि दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दिवस का आयोजन आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। आर्द्रभूमि जीव जंतुओं,प्रवासी पक्षियों और पेड़ पौधों के लिए बेहद उपयोगी होती है।

इस भूमि के नष्ट होने से परिस्थितिकीय संतुलन से जुड़े जीवों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बहुत नुकसान पहुंचता है। वर्ष 2024 में विश्व आर्द्रभूमि भूमि दिवस की थीम वेटलैंड एंड ह्यूमन वैलबीइंग है जो कि पर्यावरण ,स्वास्थ्य सहित मानव कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर फोकस करती है।
परिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखने के लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय द्वारा रिवालसर और खजियार झील को राष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड के रूप में शामिल किया गया है।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने बताया कि जिला हमीरपुर के स्कूलों में आर्द्रभूमि दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिताएं, वार्ताएं, स्लोगन राइटिंग्स ,व व्याख्यान आयोजित किए गए जिसमें स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
[covid-data]