बद्दी में आयोजित हमीर संगम में पहुंचे एडवोकेट रोहित शर्मा

विवेक शर्मा हमीरपुर :- स्टेट बार काउंसिल सदस्य रोहित शर्मा एडवोकेट ने हमीरपुर विधनसभा के बद्दी बरोटीवाला एवम् नालागढ़ इंडस्ट्री क्षेत्र के लोगों द्वारा आयोजित हुए संगम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस कार्यक्रम के आयोजक संजय पटेल वीरेंद्र पठानिया तुलसियानी अरविंद ठाकुर व आशीष कटोच ने रोहित शर्मा एडवोकेट का फूल मालाओं व टोपी शाल पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम मैं उपस्थित जन समूह में वक्ताओं ने रोहित शर्मा को यहां रह रहे लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रोहित शर्मा ने कहा कि हमीरपुर को शिक्षा केंद्र के साथ-साथ आज रोजगार सृजन का केंद्र बनाने की जरूरत है तथा जो हमीरपुर की मूलभूत समस्याएं चाहे पार्किंग से यातायात संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं में अवस्था संबंधित उन पर काम करने की बहुत ज्यादा जरूरत है। रोहित शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को कहा कि उन्हें अगर किसी भी समस्या का कानूनी निदान कराने में मदद की आवश्यकता हो तो वे उनसे मात्र एक कॉल की दूरी पर है।आज नशे की समस्या बहुत विकराल हो चुकी है। युवा पीढ़ी को नशा मुक्त कराने के लिए नशे के विरुद्ध युद्ध ठीक वैसे ही इकट्ठे होकर लड़ा जाएगा जैसे कोरोना के विरुद्ध लड़कर जीते हैं । समारोह में उपस्थित युवाओं ने रोहित शर्मा से सीधा संवाद किया और उन्हें अपनी समास्याओं से अवगत करवाया। रोहित शर्मा ने भी साफ कहा कि चुनाव लडना उनका व्यतिगत एजेंडा नहीं है बल्कि यह निर्णय हमीरपुर की जनता की आशाओं के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। लोगों ने इस क्षेत्र में रह रहे लोगों की एसोसिएशन बनाई जाए। शर्मा ने बताया कि इस पर पहले ही कार्य चल ररहा है और निकट भविष्य में जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा और इस औद्योगिक क्षेत्र के लोगों के साथ सीधा संवाद जारी रखेंगे।

[covid-data]