संगीता पंडित बनी भोरंज महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

जिला संवाददाता/ हमीरपुर
समीरपुर ज़िला परिषद वार्ड से पूर्व सदस्य संगीता पंडित को भोरंज ब्लॉक महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यह जानकारी ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी वर्मा ने मिडिया को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से दी।

नवनियुक्त ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता पंडित ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल एवम कार्यकारी अध्यक्ष राजिंदर राणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए अधिक से अधिक महिला शक्ति को पार्टी को विचाधारा से जोड़ने का कार्य करेंगी।

[covid-data]