राजस्थान में हुए मिग-21 क्रैश में मंडी  का जवान शहीद

मंडी, राजन पुंछी 

राजस्थान में हुए भारतीय वायु सेना के मिग-21 लड़ाकू विमान  क्रैश में मंडी के संधोल का   पायलट शहीद हो गया है। लड़ाकू विमान को संधोल का पायलट  मोहित पुत्र राम प्रकाश उड़ा रहा था, जो राजस्थान के बाड़मेर में क्रैश हो गया। इस एयर क्रैश में शहीद हुए पायलट  मोहित के पिता सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत हैं।

बताया जा रहा है की शहीद मोहित 15 दिन पहले ही अपने गांव संधोल आया हुआ था।  जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय विमान में 2 पायलट ही सवार थे और इस हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए। मिग विमान के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मोहित का  अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में ही होगा। उधर मोहित की शहादत की खबर सुनकर पूरे मंडी क्षेत्र में मातम छाया है।


मंडी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष संजय मंडयाल ने वीर सपूत की शहादत पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश आपकी शहादत को हमेशा याद रखेगा

[covid-data]