श्री नैना देवी मैं जल शक्ति विभाग का डिवीजन व ब्रह्मपुखर में पुलिस चौकी खोलने पर जनता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार-रोशन ठाकुर

एस. राठौर/ बिलासपुर

भाजपा जिला प्रवक्ता रोशन ठाकुर परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत करके बताया श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का डिवीजन और ब्रह्मपुखर में पुलिस चौकी को कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोग बहुत समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे जिसे अब निजात मिलेगी। एम्स के खोलने पर ला एवं ऑर्डर की तर्ज पर ब्रह्मपुखर में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा को भी पूरा कर लिया गया है। ठाकुर ने बताया की पिछली सरकारों के समय में काफी लंबे समय से यह समस्याएं चली आ रही थी परंतु कोई उचित समाधान पिछली सरकार द्वारा नहीं किया गया जिसे वर्तमान भाजपा सरकार में अमलीजामा पहनाया है आने वाले विस चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में आगामी चुनावों के लिए भाजपा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा फहराएंगे इसके लिए पार्टी ने 17 लाख राष्ट्रीय ध्वज अमृत महोत्सव के तहत घर-घर लगाने के प्रयास जारी कर दिए हैं।

भाजपा में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से उर्मिला ठाकुर, चेतन भराटा , चौधरी की पार्टी में वापसी इस बात का संकेत है कि आने वाले चुनावों में भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन करने जा रही है तथा इसकी तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं हर विधानसभा क्षेत्र में बड़े नेता अपने चुनावी अभियान के तहत लोगों को पार्टी की उपलब्धियां, विकास के बारे मैं अवगत कराएंगे। ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोला की कांग्रेस के नेता जोकि अनाप-शनाप बयानबाजी कर लोगों को पार्टी के तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बारे में भटका रहे हैं इस तरह की राजनीति से वह हंसी का पात्र बन रहे हैं। आने वाले चुनावों में भाजपा की अखंड जीत होगी। तथा चारों सीटें भाजपा की होंगी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में फिर से भाजपा सरकार जनता की सेवा में तत्पर होगी

[covid-data]