
दूसरों के लिए नहीं बल्कि अपनी आक्सीजन हेतु 2 पौधे लगाकर करे पर्यावरण संतुलित : के. एस.गुलेरिया
मंडी, राजन पुंछी

आंवला,लुकाट,आम्रपाली और दूसरे लगभग 100 किस्म के पौधों को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नेरचौक द्वारा शनिवार को पौधरोपण किया गया । यह पौधारोपण स्कूल के परिसर के साथ साथ दूसरे आसपास के क्षेत्र में किया गया । पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथी एस.डी.एम. स्मृतिका नेगी डीएवी के रीजनल ऑफिसर के. एस. गुलेरिया, माण्डल पंचायत के प्रधान व अन्य सम्माननीय अतिथीयों के द्वारा कंसा के मैदान में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त छात्र और छात्राओं के लिए आधुनिक शौचालयों का उद्घाटन भी किया गया। छात्राओं के शौचालय में अति आधुनिक सैनेटरी मशीन का उद्घाटन एस०डी०एम० के करकमलों से करवाया गया,और उन्होंने छात्राओं को परस्नल हाईजीन का विशेष ध्यान रखने का महत्व बताया,और छात्रों के शौचालय का उद्घाटन क्षेत्रीय अधिकारी के०एस० गुलेरिया कर कमलों के द्वारा किया गया,और उन्होंने छात्रों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा।
अपने सम्बोधन में डीएवी के क्षेत्रीय अधिकारी के. एस. गुलेरिया ने कहा कि हरियाली के बगैर जीवन नहीं है। बिन पेड़-पौधों के तो बरसात भी नहीं होती है। वहीं हरियाली नहीं होने से भूमि सुंदर नहीं होती। गुलेरिया ने कहा कि हरियाली के बाद भूमि भी सुंदर नजर आती है। वहीं पेड़-पौधे जीवन के बहुत जरूरी है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए पौधों का होना भी जरूरी है। गुलेरिया ने इस दौरान उपस्थित सभी से अपील किया कि दूसरों के लिए नहीं बल्कि अपने आक्सीजन हेतु दो पौधे लगाये और पर्यावरण को संतुलित करें। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और साथ ही अपनी धरा को अधिक सुंदर तथा हरी-भरी रखने और पर्यावरण सुरक्षा हेतु छात्र-छात्राओं शिक्षकों व अभिभावकों को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया







