
हमीरपुर, सिटी रिपोर्टर
आर्यनस दी गुरू हमीरपुर के छात्रों ने इस वर्ष भी इंजीनियरिंग, एनडीए, सीडीएस और मर्चेंट नेवी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर जिला और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
अकादमी के अध्यक्ष योग प्रकाश नन्दा ने जानकारी दी कि इस वर्ष चार छात्रों ने नामी इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाया है। इनमें अनुज शर्मा और आदित्य राणा का चयन एनआईटी हमीरपुर, दिव्यांश पुरी का चयन थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा गोपाल शर्मा का चयन जे.एल.एन.ई.सी. सुंदर नगर में हुआ है।
इसी वर्ष अकादमी के छात्र आर्यन राठौर ने सितंबर 2024 में आयोजित एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पुणे स्थित एनडीए में प्रवेश पाया।
अकादमी के प्रबंध निदेशक आदित्य नन्दा ने बताया कि अप्रैल 2025 में हुई एनडीए की लिखित परीक्षा में अकादमी के छात्र कमलेश, रक्षित और दिव्यांश पुरी सफल हुए हैं और अब वे एस.एस.बी. की तैयारी कर रहे हैं।वहीं, रक्षित ने एस.एस.बी. क्वालीफ़ाई कर संस्था को गौरवान्वित किया है।
इसके अतिरिक्त, वर्ष 2024 में सीडीएस परीक्षा के माध्यम से हमीरपुर के ऋषव कुमार ने ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति पाई है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा 17 मई 2025 को आयोजित बी.टेक. प्रवेश परीक्षा (HPCET) में अकादमी के छात्र गोपाल कृष्ण ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कुल 600 में से 455 अंक अर्जित कर बड़सर तहसील (हमीरपुर) का नाम ऊँचा किया।
इसी तरह, मई 2025 में आयोजित अखिल भारतीय मर्चेंट नेवी प्रवेश परीक्षा में अकादमी के पाँच छात्रों — कार्तिक, दिव्यांश, सूर्यांश, गुरुत्व और देवांश ने शानदार प्रदर्शन कर चयन प्राप्त किया।
सफलता का सूत्र: अनुशासन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन
श्री नन्दा ने कहा कि छोटे बैच, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण के कारण छात्र हर वर्ष बेहतर परिणाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आर्यनस दी गुरू हमीरपुर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।”







