ग्राम पंचायत अमनेड में ग्रामीण बैंक मित्र केंद्र का डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने किया शुभारंभ

हमीरपुर, सिटी रिपोर्टर

आज ग्राम पंचायत अमनेड के तहत ग्रामीण बैंक मित्र केंद्र का शुभारंभ पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर पहुँचने पर इलाका वासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ग्रामीण बैंक मित्र केंद्र के संचालक श्री रमेश जी ने जानकारी दी कि इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण बैंक की विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधाओं, ग्रामीण महिला मंडलों, युवक मंडलों एवं स्व सहायता समूहों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। साथ ही ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया में भी लोगों को सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने इस पहल के लिए ग्रामीण बैंक से आए ब्रांच मैनेजर रवि राठौर व अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“हमीरपुर जिले में पहले से ही ग्रामीण बैंक की 25 शाखाएं और एक क्षेत्रीय शाखा उपलब्ध हैं। किंतु ऐसे बैंक मित्र केंद्र गांव-गांव में खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए काम कर रही है और रोजगार उन्मुख योजनाएं ला रही है। इन योजनाओं से महिलाएं एवं बेरोजगार युवा स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगे। डॉ. वर्मा ने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे इस बैंक मित्र केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

[covid-data]