राज्य स्तरीय ताईक्वांडो में हमीरपुर का दमदार प्रदर्शन. तेजस्विनी एंव शगुन ठाकुर ने रचा इतिहास

विवेक शर्मा हमीरपुर :- जिला हमीरपुर में हि.प्र. ताईक्वांडो संघ द्वारा 22वीं क्योरूगी एव 12वीं पुमसे ताईक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 जुलाई तक शिमला में किया गया जिसमें जिला हमीरपुर 1 की टीम ने सात गोल्ड, छ: सिल्वर तथा तीन ब्रॉज मैडल सहित कुल 16 पदक जीते ।

क्योरूगी में सृष्टि ठाकुर, आशीष भारती, तेजस्विनी ठाकुर, अमीषा, शगुन ठाकुर ने अपने-अपने आयु एंव भार वर्ग में गोल्ड मैडल अपने नाम किए। पलक, अलीशा भारती ,कृष पटिआल तथा यशस्वी शर्मा ने सिल्वर मैडल जीते। इसके अतिरिक्त अखिल कुमार, वीरेन्दर सिंह तथा अरुण कुमार ने अपने अपने आयु एंव भार वर्ग में ब्रॉज मैडल जीते।

पुमसे प्रतियोगिता में तेजस्विनी ठाकुर ने गोल्ड मैडल तथा सृष्टि एंव पलक ने सिल्वर मैडल जीते। प्रतियोगिता में तेजस्विनी ठाकुर एंव शगुन ठाकुर ने इतिहास रचा । तेजस्विनी ने जूनियर वर्ग में क्योरुगी एंव पुमसे दोनो प्रतियोगिताओं में दो गोल्ड मैडल जीते जबकि शगुन ठाकुर ने जूनियर एवं सीनीयर दोनों कैटागिरी में खेलते हुए दो गोल्ड मैडल जीते। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सुशील कुमार ने कोच तथा अरुण शर्मा ने मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के इस दमदार प्रदर्शन पर जिला संघ के अध्यक्ष डा. रजनीश गौतम, उपाध्यक्ष डा. देश बंधु, रमेश परमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहित सभी पदाधिकारियों एंव सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एव बधाई दी। यह जानकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू कुमारी ने दी ।

[covid-data]