
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने अपनी निधी से विधानसभा क्षेत्र की गसोता, दड़ूही, बल्ह, बलोह और बजूरी पंचायतों के बीस महिला मंडलों और चार युवक मंडलों सहित विकास कार्यों के लिए अपनी निधि से 24 लाख 80 हज़ार रुपए की राशि जारी की है। भाजपा मंडल प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र ठाकुर ने गसोता पंचायत के कंगरु, लघ्वान, घुमारीं और गसोता महिला मंडलों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए 20-20 हजार रुपये दिए। उन्होंने बताया कि इसी पंचायत के लघ्वान और गसोता युवक मंडलों को नरेन्द्र ठाकुर ने 50-50 हजार रुपए दिए। इसके अलावा दड़ूही पंचायत के मटाहणी, दड़ूही, विकास नगर और बुर्नाड महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपये आबंटित किए। नरेन्द्र ठाकुर ने बल्ह पंचायत के मोहीं भटेड़ और बल्ह महिला मंडलों को भी 20-20 हजार रुपये दिए। इसी पंचायत के युवा-शक्ति युवक मंडल मोहीं और युवक मंडल भटेड़ को विधायक ने 50-50 हजार रुपये दिए। इसके अतिरिक्त नरेन्द्र ठाकुर बल्ह पंचायत के भटेड़ गाँव में एम्बुलेंस की आवाजाही लायक रास्ता बनाने और बल्ह गाँव के वार्ड नंबर 1 में रास्ता पक्का करने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रूपए दिए।
विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने बलोह पंचायत के बलोह, दसमल, अप्पर बलोह, दुर्गा महिला मंडलों और महिला विकास समिति बलोह को 20-20 हज़ार रूपए आबंटित किए। वहीं उन्होंने बलोह के पंचायत घर में मनोरंजन केन्द्र खोलने और बलोह महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए।
नरेन्द्र ठाकुर ने बजूरी पंचायत को भी लाखों की सौगातें दीं जिसमें लोहारड़ा, बारल, दुल्हड़ा और दुगनेहड़ी महिला मंडलों को 20-20 हजार रूपए दिए। इसके अलावा दुगनेहड़ी गाँव के वार्ड नंबर 3 में संपर्क मार्ग बनाने के लिए 1 लाख पचास हजार रूपए दिए। वहीं दुगनेहड़ी गाँव में शमशान घाट में शेड बनाने और लोहारड़ा गाँव के वार्ड नंबर 1 में पब्लिक टॉयलेट बनाने के लिए 1-1 लाख रुपयों की राशि जारी की।







