वेटलिफिटिंग में विकास ठाकुर ने सिल्वर पदक जीतकर देशभर में हमीरपुर के पटनौण गांव का नाम किया रोशन

विवेक शर्मा हमीरपुर :- राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हमीरपुर जिला के पटनौण के 96 किलो भारवर्ग वेटलिफिटिंग में विकास ठाकुर ने सिल्वर पदक जीतकर देशभर में पटनौण गांव का नाम रोशन किया है। पटनौण गांव में विकास की उपलब्धि पर खुशी का माहौल बना हुआ है और पैतृक गावं में जीत की खुशी में मिठाई बांटने के साथ साथ गीत गाकर भी खुशी का इजहार किया जा रहा है। विकास ठाकुर के विकास ठाकुर के सगी ताया ताई और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई है । हालांकि विकास ठाकुर के माता पिता लुधियाना में है तो वहीं पटनौण और गांव में विकास ठाकुर के रजत पदक जीतने पर खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं अब 13 अगस्त तक पैतृक गांव पटनौण में विकास ठाकुर के आने पर जश्न मनाने की तैयारियां भी गांव में की जा रही है।

विकास ठाकुर के ताया कुमार चंद ठाकुर ने विकास ठाकुर की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है उन्होंने कहा कि विकास ठाकुर का फटना और गांव में भव्य स्वागत किया जाएगा। खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब राष्ट्रमंडल खेलों में विकास ठाकुर ने बाहर तो लक्मे सिल्वर पदक जीता था

वही विकास ठाकुर की ताई लता देवी ने भी गांव में मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होने कहा कि इससे पहले भी खेलों में तीन बार पदक जीते हैं ं बहुत खुशी हुई है

विकास ठाकुर की बुआ अनुराधा ने बताया कि विकास ठाकुर बचपन से ही होनहार रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर पदक जीतकर विकास ने एक बार फिर से पूरे विश्व में हमीरपुर, और देश का नाम रोशन किया है।

बता दे कि वेटलिफिटिंग में विकास ठाकुर ने वर्ष 2014 के ग्लास्को राष्ट्रमंडल खेलों में भी 85 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक, 2018 में गोल्ड कोस्ट जीतने के साथ साथ अब वर्ष 2022 में राष्ट्र मंडल में रजत पदक हासिल किया है।

[covid-data]