तकनीकी विविः डीन, सिस्टम एनालिस्ट व प्रोग्रामर के पद के लिए करें आवेदन

विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर के एक-एक पद भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिला लाहौल-स्पीति, चंबा जिला के पांगी-भरमौर और शिमला जिला के डोडरा क्वार उपमंडल के अभ्यर्थियों को 10 सितंबर तक आवेदन जमा करने का समय दिया है। तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ने कहा कि सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर के एक-एक पद भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी उपरोक्त तिथि तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। दोनों पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। वहीं, तकनीकी विवि ने अधिष्ठाता (डीन) का एक पद को तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर भरने को भी 31 अगस्त तक आवेदन मांगे है। पात्र अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर आवेदनों से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

[covid-data]