
विवेक शर्मा हमीरपुर :- दमकल विभाग की गाड़ी ने पाया आग पर काबू दुकान में रखा हुआ लकड़ी का सामान तथा इलेक्ट्रॉनिक कंडा जला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाल हमीरपुर के खेल मैदान के गेट नंबर 3 के पास दुकान में गुरुवार रात को अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा हुआ लकड़ी का सारा सामान जल गया तथा इलेक्ट्रॉनिक माप तोल उपकरण भी आग की भेंट चढ़ा। दुकान से धुआं उठता देख किसी ने दमकल विभाग को सूचित किया तथा दुकान मालिक को भी इस बारे अवगत करवाया गया। आधी रात को घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया तथा जला हुआ सामान दुकान से बाहर निकाल दिया। आगजनी की इस घटना में संबंधित दुकान मालिक को लगभग 10,000 का नुकसान हुआ है। यह सब्जी की दुकान थी तथा कई वर्षों से दुकानदार इसी दुकान के सहारे अपनी रोजी कमा रहा है। रात को आगजनी का पता चलते दुकानदार सतीश सोनी भी मौके पर पहुंचे तथा दुकान के अंदर जले हुए लकड़ी के सामान को बाहर निकालने में मदद की। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रथम दृष्टया में मामला शॉर्ट सर्किट का माना जा रहा है। वही इस बारे में संबंधित दुकानदार स्थित सोनी ने बताया कि उन्हें रात 1:00 बजे के बाद दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे तथा दमकल विभाग की टीम भी गाड़ी सहित मौके पर पहुंच गई थी। आगजनी में लकड़ी का सारा सामान तथा एक इलेक्ट्रॉनिक माप तोल उपकरण जला है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में उन्हें 10,000 से अधिक का नुकसान हुआ है।







