
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हमीरपुर डिग्री कालेज परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका का पुर्नलोकन के उपर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने शिरकत की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पहुचंने पर शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया और एनसीसी कैडेट ने परेड की सलामी दीं इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र ठाकुर, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन मौलाना अबुल कलाम आजाद एशियाई अध्यक्षन संस्थान कोलकाता प्रो सुजीत कुमार घोष, मुख्य वक्ता चेतन राम गर्ग, प्रिंसीपल अंजू बता सहगल भी मौजूद रही।
मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश भर के शिक्षाविद व लेखकों के द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 125 वीं नेताजी सुभाषचद्र बोस की जयंती के उपर संगोष्ठी में किया जाएगा जिसमें कई पहलुओं पर चर्चा कीजाएगी। उन्होंने कहा कि परिसंवाद को ठाकुर राम सिंह शोध संस्थान के द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए संस्थान का भी धन्यवाद करते है।
मुख्य वक्ता चेत राम गर्ग ने कहा कि दो दिनों तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दो दिनों तक कई अहम पहलूयों पर चिंतन और चर्चा की गई । जिसमें सुभाषचंद्र बोस को किन कारणों से भारत को छोडना पडा है इन सभी मुददों पर चर्चा के साथ विचार विर्मश किया जाएगा। जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य प्रदेशों से साठ प्रबुद्व जन शिरकत कर रहे है।







