
विवेक शर्मा हमीरपुर :- सावन माह के अंतिम सोमवार को सुजानपुर के ऐतिहासिक शिव धाम प्रांगण में विशेष शिव आरती संध्या का आयोजन किया गया विशेष आरती संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अपनी हाजिरी लगाई और भोले बाबा का दीदार करते हुए सावन माह की लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पंचायत प्रधान रेखा देवी उप प्रधान जगन कटोच सहित तमाम पंचायत प्रतिनिधियों स्थानीय लोगों भाजपा मंडल पदाधिकारियों यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का फूल बरसा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पंचायत उप प्रधान जगन कटोच स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया पंचायत में बनाए गए आदि योगी शिव धाम में सावन माह पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं विशेष आरती का आयोजन किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी निशात शर्मा ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से आदि योगी शिव धाम निर्मित करवाया गया है, आज से प्रत्येक सोमवार को इस शिव धाम में विशेष शिव आरती कार्यक्रम आयोजित होगा।
8 अगस्त को सावन मास का अंतिम सोमवार है।। ऐसे में इस दिन को यादगार दिन बनाने के लिए आदियोगी शिव धाम प्रांगण में विशेष शिव आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि को शाल टोपी पहना कर सम्मानित किया गया।।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने यहां बनने वाले स्वरोजगार भवन हमारे कार्य का भूमि पूजन का कार्य को भी पूरा किया उन्होंने कुदाली चला करें निर्माण कार्य को हरी झंडी दी। हवन पूजा पाठ में भाग लेकर लोगों को सावन मास की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।







