भाजपा युवा मोर्चा द्वारा हमीरपुर शहर मे बाइक रैली निकाली

विवेक शर्मा हमीरपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा हमीरपुर शहर में बुधवार सुबह बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में मौजूद प्रत्येक युवा तिरंगा झंडा लेकर रैली में पहुंचे थे। तिरंगा रैली हीरानगर से शुरू होकर गांधी चौक होते हुए अस्पताल चौक और बाईपास होते हुए हीरानगर में संपन्न हुई। इस दौरान काफी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्यों ने भाग लिया। बता दें कि भाजपा प्रदेश के हर जिला व ब्लॉक में 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा रैली निकालेगा और लोगों को हर घर तिरंगा के प्रति जागरूक करेगा, ताकि हर गांव व हर शहर की छत्त पर 15 अगस्त के दिन तिरंगा लहराता नजर आए। तिरंगा रैली में 50 के करीब दोपहिया वाहनों ने भाग लिया। जोगिंद्र सिंह, अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा मंडल हमीरपुर

[covid-data]