
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी विवि के कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान ने की। कुलपति ने तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। इस मौके पर तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी मौजूद रहे। कुलपति ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।







