चंगर और नेरी पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 4 लाख किए जारी; ललीण, ताल, लम्ब्लू और हमीरपुर शहर के 9 महिला मंडलों को दिये लगभग 3 लाख विधायक नरेंद्र ठाकुर

विवेक शर्मा हमीरपुर :- विधायक नरेंद्र ठाकुर अपनी निधी से विधानसभा क्षेत्र की चंगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए दो लाख साठ हजार रुपयों की राशि जारी की है। मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में ये जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि नरेन्द्र ठाकुर ने इसी कड़ी में सूबे की नेरी पंचायत को भी डेढ़ लाख रूपए दिए।
चंगर पंचायत को जारी की गई राशि में से चंगर और गलोट कलां गांवों में एक-एक लाख रूपए की लागत के सामुदायिक भवनों का उन्नयन व निर्माण किया जायेगा। इसी पंचायत के गलोट कलां युवक मंडल को 50 हजार रुपए व्यय करने के लिए दिए गए हैं। वहीँ नेरी पंचायत में पक्के रास्ते के निर्माण के लिए एक लाख और पंचायत भवन के नजदीक टीनशेड बनाने के लिए 50 हजार दिए गए हैं।
नरेन्द्र ठाकुर ने इसके अलावा ग्राम सुधार सभा गलोट कलां और महिला मंडल गलोट कलां को पांच-पांच हजार रूपए दिए। उन्होंने ललीण पंचायत के झगड़ियाणी, कोटला, बडूह और ललीण महिला मंडलों को जरूरत का सामान और बर्तन आदि खरीदने के लिए बीस-बीस हजार रूपए दिए। ताल पंचायत के रहजोल पट्टियां तथा लम्ब्लू पंचायत के घुराड़ व खनेउ महिला मंडलों को भी बीस-बीस हजार रुपयों की राशि जारी की गई है।
नरेन्द्र ठाकुर ने नगर परिषद् के वार्ड नंबर 11 में स्थित घुराड़ा-बड़ू महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए भी एक लाख पचास हजार रुपए जारी किए।
[covid-data]