ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल धूमधाम से मनाया गया “कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार”

विवेक शर्मा हमीरपुर :- प्रदेश के प्रतिष्ठित व अग्रणी ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया| इस अवसर पर बच्चे राधा कृष्ण के रूपों में उपस्थित हुए| बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया| बच्चों ने छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल,कान्हा सो जा जरा, राधिका गोरी से, यही महारास है,मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया, मीठे रस से भरियो री,वह है अलबेला इत्यादि गानों पर नृत्य प्रस्तुत किए| वृंदावन रासलीला की झांकी प्रस्तुत कर बच्चों ने मानो समय ही बांध दिया| प्रधानाचार्या डॉ सुमन लता जी ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी| उप प्रधानाचार्य प्रोफ़ेसर विकास दीक्षित जी ने बच्चों द्वारा दिए गए कार्यक्रम की प्रशंसाकी व सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी|

 

[covid-data]