बीटेक की 594 सीटों के लिए 25 अगस्त को होगी तकनीकी विवि परिसर दड़ूही में काउंसलिंग

विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर सामान्य प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी) के आधार पर सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान की बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की 594 सीटों को भरने के लिए 25 अगस्त को काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगा। दूसरे चरण में आरक्षित श्रेणी की सभी खाली सीटों को भी काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। सामान्य प्रवेश परीक्षा देने वाले पात्र अभ्यर्थी इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उधर, तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) सामान्य प्रवेश परीक्षा के आधार पर भरे जाने वाली सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया चली है। दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी कई आरक्षित श्रेणियों में सीटें खाली रह गई है, जो अब अनारक्षित श्रेणी की काउंसलिंग में भरी जानी प्रस्तावित है। 25 अगस्त को सुबह दस बजे सामान्य प्रवेश परीक्षा के तय अंक प्राप्त करने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थी इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
[covid-data]