
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर व संबंधित शिक्षण संस्थान में एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और बीटेक (लेटरल एंट्री) में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को 27 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) एमसीए, एमटेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग), एमटेक (सिविल), बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएमसीटी), बीबीए, बीसीए और पीजी डिप्लोमा योग के लिए पात्र विद्यार्थी 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 अगस्त से उपरोक्त विषयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।







