पशु औषधालय रोपा के जर्जर भवन की दो दशक नहीं हुई मरम्मत, गिरने का खतरा; जान के जोखिम के कारण अंदर बैठने से कतरा रहे डॉक्टर

विवेक शर्म हमीरपुर :-  पशु औषधालय रोपा के जर्जर भवन  की दो दशक बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हैं कि यह भवन कभी भी गिर सकता है और अब डॉक्टर भी इस भवन के अंदर बैठने से कतरा रहे हैं। इस सिलसिले में आस्था महिला मंडल कोठी हमीरपुर उपायुक्त हमीरपुर देव श्वेता बनिक से मुलाकात की है। महिलाओं का स्पष्ट कहना है कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान न किया गया तो वह आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वही प्रशासन की तरफ से इस मांग को लेकर करें महिला मंडल के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया गया है।
महिला मंडल प्रधान सुमन ने बताया कि उनकी पशु औषधालय 2001 में बनाया गया था। उसके बाद अभी तक तक उसकी मरम्मत नहीं किए जाने के कारण इमारत जर्जर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भवन इतना जर्जर हो चुका है कि यह कभी भी कर सकता है ऐसे में इसके अंदर बैठने से डॉक्टर भी कतरा रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि  यहां पर तैनात डॉक्टर का  कहना है कि उनकी जान को खतरा हो सकता है क्योंकि पशु औषधालय का लेंटर कभी भी गिर सकता है। महिला मंडल प्रधान ने बताया कि  उपायुक्त से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।  उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। महिला प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगी।

[covid-data]