
विवेक शर्मा हमीरपुर :- भारतीय किसान संघ हमीरपुर हिमाचल प्रदेश ने बेसहारा पशुओं द्वारा किसानों को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर चिंता जाहिर की है। संघ ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजा है। जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अगवाई में संघ की तरफ से गांधी चौक पर एक रैली भी निकाली गई। किसानों को लगातार हो रहे नुकसान को लेकर संघ ने चिंता जाहिर की। संघ पदाधिकारियां ने बताया कि सरकार द्वारा अलग-अलग प्रकार की कई योजनाएं-परियोजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन इनका अपेक्षित लाभ किसानों को नहीं मिल रहा। किसानों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना आवश्यक है।
जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने मांग की है कि बेसहारा पशुओं द्वारा खेती में उजाड़ व जनमानस को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए गौ सेंचुरी बनाई जाए। रासायनिक उर्वरकों के दाम किसानों की पहुंच से अधिक होते जा रहे हैं अत: उर्वरकों की खरीद पर अनुदान राशि बढ़ाकर सीधे किसानों के खाते में दी जाए। संघ ने मांग की है कि महंगाई के दौर को देखते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि को भी बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के तहत तहसील कार्यालय के बाहर जो अर्जनबीस डाक्यूमेंट राइटर के कार्य की फसल तय करके तहसील को सत्यापित करने से पहले किसान को बताए। पब्लिक नोट्री की राशि रसीद में जोड़ी जाए।