कांग्रेस को विपक्ष में रहने की आदत नहीं नरेंद्र अत्री

विवेक शर्मा हमीरपुर :-   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुजानपुर सहित प्रदेश के अन्य भागों के लिए प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा अपने प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में जुट गई है। आज हमीरपुर में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्षा नरेंद्र अत्री ने कहा कि भाजपा कोर कमेटी में भाजपा की आगामी रणनीति के बारे में फैसले लिए गए है तथा उसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का प्रस्ताव भी रखा गया। उन्होंने कहा कि न केवल प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता बल्कि प्रदेश की आम जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैलियों के प्रति उत्साहित है।
                   कांग्रेस द्वारा भाजपा पर ईडी के दूरपयोग के आरोप नरेंद्र अत्री ने कहा कि आजादी के उपरांत अधिकतर सत्ता में रहने वाली कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विपक्ष में रहने की आदत नहीं है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमेशा देश के आम नागरिक की दशा सुधारने के लिए प्रयासरत रहते हैं वही विश्व मानपटल पर देश की छवि को निखारने के लिए भी अग्रसर रहते हैं।
[covid-data]