
हमीरपुर :- विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने राजकीय पशु चिकित्सालय लम्बलू का लोकापर्ण कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि लंबलू पशु औषधालय को स्तरोन्नत कर राजकीय पशु चिकित्सालय दर्जा दिया गया है। पशु चिकित्सालय के अंतर्गत पांच ग्राम पंचायतों के लगभग 2500 पशुधन लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस पशु चिकित्सालय के नए भवन का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। पशु चिकित्सालय के लिए विभिन्न पद भी स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में काफी संख्या में पशुपालक अपनी आजिविका के लिए पशुपालन गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। पशुपालन प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दे रहा है। जिसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा पशु पालकों के लिए अनेकों योजनाएँ आरंभ की हैं और पशुओं के स्वास्थ्य का उचित देखभाल के लिए पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। उन्होंने पशुपालकों की आथर््िाकी को सुदृढ़ करने के लिए दूध गंगा योजना, बैक्यार्ड कुक्कुट योजना, पशु आहार एवं चारा योजना आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को ऐसी सभी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सडक़ों को बेसहारा गौवंश से मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक प्रयास किए गए हैं। बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए कऊ सैंचुरियों का निर्माण जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के हर वर्ग को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें विभाग के पशु चिकित्सकों द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा पशु पालकों को मिनरल मिक्सर वितरित किया गया।
इस मौके पर मंडलाध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, बीडीसी सदस्य तिलक, शकुन्तला, मंडल सचिव रोशन लाल, मंडल सदस्य अश्वनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम काका, कमला कानूनगो, प्रधान लंबलू ग्राम पंचायत केएस चौहान, ग्राम पंचायत प्रधान दबरेड़ा सुरेश शास्त्री, ग्राम केन्द्र अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, सतीश चौहान, ओमप्रकाश के अतिरिक्त उपनिदेशक पशुपालन डा0 मनोज, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी संदीप पाटिल के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।