पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अनिश्चित कालीन क्रमिक अशन पर बैठ गए कर्मचारी

विवेक शर्मा हमीरपुर :- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हमीरपुर ससंदीय क्षेत्र के कर्मचारी आज हमीरपुर जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन क्रमिक अशन पर बैठ गए। इसमें हमीरपुर, उना तथा बिलासपुर के एनपीएस कर्मचारी नेता भाग ले रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि   हर मंच और हर माध्यम से सरकार के साथ अपनी मांग को ये लोग उठा चुके हैं लेकिन सरकार इनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग को सरकार नहीं मानती है तब तक वे हडताल को जारी रखेंगे।
इस अवसर एनपीएस कर्मचारियों के नेता व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सरकार के साथ उनके संघ द्वारा हर माध्यम से अपनी मांग को उठाया जा चुका है लेकिन सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसलिए संघ द्वारा हर संसदीय मुख्यालय पर क्रमिक अनशन को शुरू किया जा रहा है तथा जब कि उनकी मांग को माना नहीं जाता तब तक यह हडताल जारी रहेगी।
[covid-data]