
विवेक शर्मा हमीरपुर :- भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, सीबीसी, के शिमला स्थित हमीरपुर
क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी में छात्रों और युवाओं को स्वतंत्रतासेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपल्बध करवाई जा रही हैं। काफी संख्या में युवाओं द्वारा इस प्रदर्शनी के प्रति रूची दिखाई जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आज टाउन हाॅल में पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाए गए। ब्यूरों द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए युवाओ और छात्रों ने बताया कि इस प्रदर्शनी से उन्हें स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि यहां आकर उन्हें कई ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी मिली, जिन्हें वे पहले से नहीं जानते नहीं थे।







