रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 सितंबर को बलिदानी परिवारों को करेंगे सम्मानित

विवेक शर्मा हमीरपुर :- संपूर्ण देश में अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए हिमाचल प्रदेश के हर पंचायत में अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इस कड़ी में 1947 से लेकर 2022 तक देश की सीमाओं में और देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले सैन्य बलों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 सितंबर को कांगड़ा जिले के भड़ोली में  लगभग दो हजार परिवारों को सम्मानित करेंगे जिन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रमुख लेख राज राणा ने वीरवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा भड़ोली समारोह के आयोजन से पहले, समिति के कार्यकर्ता सभी शहीदों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उन्हें राज्य स्तरीय समारोह के लिए आमंत्रित करेंगे।
राणा ने कहा कि आज राज्य और राष्ट्र जो कुछ भी है वह भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के बलिदान के कारण है और उनके परिवारों को सम्मान देने का यह सही समय है।
उन्होंने कहा कि समिति के कार्यकर्ता राज्य की सभी 3,615 ग्राम पंचायतों में समारोह आयोजित करेंगे और राष्ट्र के लिए शहीदों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समारोह आयोजित करेंगे.
राणा ने कहा कि भड़ोली समारोह पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगा, हालांकि समारोह को सफल बनाने के लिए राजनीतिक लोगों का सहयोग लिया जाएगा. राणा ने कहा आगामी 25 साल बाद जब देश अपनी स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष बनाएगा उसके लिए वर्तमान पीढ़ी को एक बेहतर माहौल बनाना पड़ेगा देश के नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास करवाते हुए  राष्ट्र परम वैभव की तरफ अग्रसर हो यह भाव जागृत करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य लोगों में देश भक्ति की लहर को प्रज्वलित करना और समय-समय पर राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके पूर्वजों द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराना है। इस अवसर पर आयोजन समिति प्रांत आयोजन समिति के सदस्य पदम श्री करतार सोंखले, ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री रमेश परमार और पंकज भारतीय, अमृत महोत्सव आयोजन समिति के जिला संयोजक राकेश शर्मा, गुंजन गौतम, नरेश कपिल और आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे।
[covid-data]