भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस, 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा, हमीरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार दी जानकारी

 

विवेक शर्मा हमीरपुर :- हमीरपुर में जिला कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने की। इस दौरान राजेंद्र जार ने कहा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा वर्तमान में देश जिस विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है उसको देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित होगी। देशभर में की जाने वाली लगभग 3500 किलोमीटर की यात्रा 150 दिनों तक लगातार चलेगी। यह यात्रा देश के 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में से होकर गुजरेगी। राजेंद्र जार ने बताया कि यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश , दिल्ली , पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर से होकर गुजरेगी।

 

वही राजेंद्र जार ने बताया इस देशव्यापी यात्रा की आवश्यकता पिछले 8 वर्षों से सत्तासीन भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश विकट परिस्थिति से गुजर रहा है । मोदी सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर राजनीतिक द्वेष पैदा कर लोगों को धर्म, जाति के आधार पर बांटने का काम किया जा रहा है । देश को अब कांग्रेस द्वारा इस यात्रा के माध्यम से जोड़ने का काम किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि कुछ लोग टिकट लेकर जेब में घूम रहे हैं ऐसा नहीं हुआ है। टिकट आवंटन की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। कांग्रेस में केवल उसी उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा जिसने कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया हो और जिताऊ उम्मीदवार हो उसके ऊपर ही हाईकमान फैसला करेंगी।
बाइट– राजेंद्र जार ( कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हमीरपुर)

[covid-data]