
विवेक शर्मा हमीरपुर :- पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आग्रह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुजानपुर के लिए सब जज कोर्ट खोलने की घोषणा के बाद सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र गदगद हो गया है। विशेष रुप से सुजानपुर शहर में इस घोषणा के होने के बाद जश्न का माहौल है। जिसके चलते अपनी खुशी इजहार करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने शनिवार को सुजानपुर बाजार में ढोल नगाड़े पटाखे चलाने के साथ-साथ 51 किलो लड्डू लोगो को खिलाएं,उनका मुह मीठा करवाया, पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से सुजानपुर शहर को यह सौगात मिली है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इससे पहले तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुजानपुर बस स्टैंड नजदीक पुलिस चौकी के पास इकट्ठे होकर खुशी का इजहार करते हुए भगवा बुलंद किया। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा की भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद प्रेम कुमार धूमल जिंदाबाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिंदाबाद धूमल जी आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं गर्मजोशी के साथ नारे लगाते हुए बाजार में एक धन्यवाद रैली निकाली। मुख्य बाजार बस स्टैंड अन्य चौक चौराहों में पहुंचकर लोगों का मुंह मीठा करवाया गया। रिमझिम फुहारों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था, हाथों में छाते पकड़कर पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोग इसे विजय रैली में शामिल हुए इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह ने कहां की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री रहते हुए पूरे प्रदेश का विकास करवाया था और उसी तर्ज पर उनके कहने पर शुजानपुर को आए दिन कोई न कोई नई सौगात मिल रही है। हम धन्यवाद करते हैं प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जिन्होंने लगातार शुजानपुर क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने बीते कल संपन्न हुई प्रगतिशील हिमाचल 75 वर्ष अमृत महोत्सव कार्यक्रम में आई हुई जनता का धन्यवाद करते हुए उनका अभिवादन किया है। इस मौके पर सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन राजेश गुप्ता में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया है उन्होंने कहा कि शुजानपुर क्षेत्र को होली माह के दौरान दो डिवीजन कार्यालय पूर्व मुख्यमंत्री ने दिलवाए थे वही अब सब जज कोर्ट की सौगात मिली है जिसके लिए सुजानपुर की जनता उनका सदा आभारी रहेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को ऐतिहासिक जीत बनाने में पूरी विधानसभा क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता भी जान लगाकर मेहनत ईमानदारी के साथ काम करेगा।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी उपाध्यक्ष पवन कुमार पंचायत समिति उपाध्यक्ष राजेश कुमार पार्षद सविता अनीता शकुंतला पूर्व पार्षद सरवन कुमार भाजपा नेता प्रकाश सड़ियाल राजेश गुप्ता रमन धीमान वरुण गुप्ता रिंकू कुमार सोनू अंकू सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे