
विवेक शर्मा हमीरपुर :- पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को अपना आदर्श मानते हुए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड़ बगेड़ा के सेवानिवृत्त कर्मी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। जानकारी देते हुए श्यामपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना ठाकुर महिला मोर्चा महामंत्री श्रेष्ठा कुमारी पूर्व बीडीसी चंपा कुमारी की अगुवाई में यह लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वालों में दीनानाथ सोनिया सुरजीत कुमार सुशील कुमार आदि ने परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा परिवार में शामिल होने पर इन सभी परिवारिक सदस्यों का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वागत करते हुए हुए कहा कि भाजपा परिवार में आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। आने वाला समय विधानसभा चुनाव का है केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं इसको लेकर काम करें। तमाम कार्यकर्ताओं में अपने आप भारतीय जनता पार्टी का पटका उठाकर अपने गले में डाला।