नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत बटरान में पोषण मेले का आयोजन

 

 

विवेक शर्मा हमीरपुर :- नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से ग्राम पंचायत बटरान में पोषण मेले का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मलिका देवी जी व सुरेश कुमारी जी ने की I उन्होंने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि पौष्टिक और संतुलित आहार ही स्वास्थ्य समाज का आहार है यदि महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी हमारा समाज स्वस्थ होगा उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आहार दिया जाता है उन्होंने कहा कि माताएं शिशु को अपना पहला दूध अवश्य पिलाएं वह साथ ही स्वयं भी पौष्टिक आहार ले I उन्होंने कहा कि भोजन से विभिन्न पौष्टिक तत्व मिलते हैं, जैसे- कार्बोज, प्रोटीन, वसा, खनिज-लवण, विटामिन्स और जल आदि। पौष्टिक तत्व आपके शरीर में पोषण स्तर को बनाए रखता है ताकि आप स्वस्थ रहें। इसलिए ना केवल जीवित रहने के लिए, बल्कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन बिताने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी होता है।वही नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के नादोन ब्लॉक की अंबिका शर्मा व हरजोत सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर को पोषण माह के उपलक्ष पर पोषण पर जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया l इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,आशा वर्कर व महिला मंडल की महिलाओं भाग लिया l साथ ही नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवका अंबिका शर्मा और स्वयंसेवक हरजोत मौके पर मौजूद रहे I

[covid-data]