
विवेक शर्मा हमीरपुर :- भाजपा ने क्या किया चुनावी घोषणा पत्र के कितने काम हुए सब कुछ सबके सामने हैं भाजपा जो कहती है वह डंके की चोट पर करके भी दिखाती है लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्ष तक क्या किया अब तक भाजपा कहती थी कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक कुछ नहीं किया लेकिन आज कांग्रेस खुद इस बेरोजगार यात्रा के माध्यम से सबको बता रही है कि 70 वर्षों में भारत में उन्होंने कुछ नहीं किया। सुजानपुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि अगर कांग्रेस ने बीते 70 वर्षों में युवाओं को रोजगार के लिए काम किया होता तो आज उन्हें यह पदयात्रा ना निकालनी पड़ती कोंग्रेस पार्टी को सड़कों पर ना घूमना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बेरोजगारी यात्रा कांग्रेस की हंसी का पात्र बन रही है एक तरफ विक्रमादित्य और रघुवीर बाली यह दर्शा रहे हैं की युवा बेरोजगार हैं लेकिन अगर यह युवा उनसे सवाल पूछे की दिवंगत कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत जीएस बाली कई बार प्रदेश के मंत्री रहे उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या सिर्फ जनता को ठगने का काम किया उन्होंने रोजगार उत्पन्न किए होते तो शायद आज उन्हें धरना ना देना पड़ता है। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में सुजानपुर विधायक ने सुजानपुर के युवाओं से क्या वायदे किए थे। कितने युवाओं को रोजगार देने का लॉलीपॉप दिया था इस सवाल का जवाब विधायक पुत्र अपने पिता से ले और उसे जग जाहिर करें उसके बाद ही भाजपा के ऊपर किसी भी तरह का बयान देना मुनासिब समझे। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बेरोजगारों को रोजगार देने का कोई काम नहीं किया यही कारण है कि आज कांग्रेस को यह यात्रा निकालनी पड़ रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह बेरोजगार यात्रा कांग्रेस पार्टी के 70 सालों का कलंक उजागर करने के लिए निकाली जा रही है और ये यात्रा वह पार्टी निकाल रही है जिसने देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा शासन किया है। राहुल गांधी यह बेरोजगार यात्रा निकालकर अपनी पार्टी के पूर्वजों स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू इंदिरा गांधी राजीव गांधी एवं अन्य प्रधानमंत्रियों को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मोदी सरकार में युवा मजबूत हुआ सशक्त हुआ उसका परचम पूरे विश्व में स्थापित हुआ दुनिया में युवा आज सबसे अधिक अगर किसी के पास है तो वह भारत देश के पास है मेक इन इंडिया के तहत भारत देश का युवा निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है जिसे कांग्रेसी पचा नहीं पा रही क्योंकि कांग्रेस खुद ही दो महीनों में पूरे देश से विलुप्त हो जाएगी इसी बात का डर उन्हें सता रहा है और इस तरह के मुद्दा वहींन मुद्दों पर राजनीति करके अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस के छह बार रहे मुख्यमंत्री और कई बार रहे प्रदेश मंत्री के पुत्रों को यह समझना होगा कि अगर उनके कांग्रेस कार्यकाल में युवाओं के बारे में सोचा होता तो आज उन्हें बेरोजगार यात्रा नहीं निकालनी पड़ती।
बेरोजगार यात्रा निकालकर अपने ही 70 साल के कलंक को उजागर कर रही है कांग्रेस पार्टी।