

विवेक शर्मा हमीरपुर :- घर-घर पहुँच करके केजरीवाल मॉडल के बारे विस्तृत जानकारी दे रही है टीम शैंकी ठुकराल
जबसे आम आदमी पार्टी ने अपनी 10 गारंटीयां जारी की है, तबसे हिमाचल की राजनीति में खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी के नेता गारंटियों का प्रचार करने अब घर-घर तक पहुँच कर रहे हैं। इसी क्रम में नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल और उनकी टीम द्वारा लगातार चल रहे डोर टू डोर प्रचार के दौरान बेहा गाँव के पंसाई पंचायत में घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की गई।
शैंकी ठुकराल ने बातचीत करते हुए कहा कि, हमारा केवल और केवल एक ही उद्देश्य है कि हम अपनी जन्मभूमि अपने अभिमान हिमाचल को पुनः से एक खुशहाल और विकसित हिमाचल बनाएं। जो केवल और केवल आम आदमी पार्टी मॉडल के जरिये ही मुमकिन है। केजरीवाल जी द्वारा हिमाचल को दी गई 10 गारंटियों को हम घर-घर तक लेकर जा रहे हैं। हमें क्षेत्र वासियों की ओर से भारी समर्थन मिल रहा है।
शैंकी ठुकराल ने कहा कि हिमाचल की राजनीति में आम आदमी पार्टी एक गुरु बनके उभरी है जिसने कांग्रेस और भाजपा को उनकी नकल करने पर मजबूर कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र ही आम आदमी पार्टी पंजाब का उठाया है। नादौन में कांग्रेस के पास कुछ नही बचा है। जो नेता नादौन में काबिज हुए बैठे हैं, इस बार जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।
शैंकी ने कहा कि, हमारी पूरी की पूरी टीम नादौन विधानसभा में घर-घर गली-गली जाकर लोगों से मिल रही है और उन्हें इन गारंटियों के बारे विस्तार से जानकारी दे रही है। लोगों में केजरीवाल जी एवं उनके काम को लेकर भारी उत्साह है। जो इस बार विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।