भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा हमीरपुर मंडल द्वारा विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया।इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथी की शिरकत

विवेक शर्मा हमीरपुर :- हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा हमीरपुर मंडल द्वारा आज हमीरपुर के बरोहा गांव में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य सभा की उपसभापति इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथी भाग लिया। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर सहित कई नेता उपस्थित थे। महिला सम्मेलन में भाजपा की राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया गया। सम्मेलन में महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी गई। सम्मेलन में महिलाओं को आने वाले विधानसभा चुनावों की के लिए तैयार रहने तथा भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
सम्मेलन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता इंदु गोस्वामी ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा के सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का जोश देखकर उन्हें पूर्ण विश्वास हो रहा है कि एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
इंदु गोस्वामी ने कहा कि महिलाओ को राज्य सरकार द्वारा पचास प्रतिशत किराए मंे छूट दी गई है, उसे मुफत नहीं किया गया है, उसका उदेश्य महिलाओं को विकास के केंद्र बिंदु में रखना है, लेकिन जो कांग्रेस द्वारा महिलाओं को पन्द्रह सौ और हजार रूपए दिए जाने की घोषणा की जा रही है वह एक वोट बैंक की राजनीति है। उन्होंने कहा कि भाजपा आम और गरीब लोगों को सम्मान के साथ जीने के हक की योजनाएं चलाती है।
[covid-data]