विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने समाजसेवियों की नीयत पर किया कड़ा प्रहार

 

विवेक शर्मा हमीरपुर के बरोहा में आज भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। हजारों की तादाद में मौजूद महिलाओं ने मुख्यातिथि इंदु गोस्वामी को फूल मालाएं पहनाई । इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र ठाकुर के अलावा भाजपा मंडल के पदाधिकारी, भाजपा जिला की उपाध्यक्ष उषा बिरला, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन कपिल, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने अपने भाषण में कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिलवाने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर भाजपा की मौजूदा सरकार को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक निर्णय केवल भाजपा जैसी सामरिक पार्टी की सरकार ले सकती है। उन्होंने हाटी समुदाय को विशेष दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी आभार जताया। कांग्रेस के पैसे के दुरूपयोग वाले बयान पर इंदु गोस्वामी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, इसलिए जनता के बीच जाकर संवाद करना सरकार का हक है और भाजपा जनता को इन योजनाओं के बारे में जागरूक करने का काम कर रही है। विधानसभा चुनावों में महिलाओं की टिकट की दावेदारी पर इंदु गोस्वामी ने कहा कि गत चुनावों में भी छह महिलाओं को टिकट देकर मैदान में उतारा था और बहुत अच्छी जीत मिली थी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार भाजपा हाईकमान महिलाओं का आंकड़ा बढेगा।

स्थानीय विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने महिलाओं को हज़ारों की संख्या में जुटने के लिए उनका दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहीं हैं, और राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं का विशेष योगदान रहता है। नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कुछ स्वयंभू समाजसेवी चुनावों के मौसम में सक्रिय हो जाते हैं और झूठे प्रलोभन देकर जनता को बरगलाने का काम करते हैं। ऐसे लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लिए चुनावों के आस-पास लोगों में खूब चर्चा बटोरते हैं लेकिन अपनी इच्छापूर्ति के बाद जनता को भूल जाते हैं। जनता को ऐसे लोगों से बचकर समझदारी से अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी जनकल्याणकारी नीतियों के बूते पर प्रदेश में जयराम सरकार फिर से चुनकर आने वाली है, जिससे सबका साथ-सबका साथ के मंत्र से प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। इस अवसर पर नरेन्द्र ठाकुर ने बरोहा में सामुदायिक मैदान के उत्थान के लिए बजट की मांग की जिसे मानते हुए राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने अपनी निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभा स्थाल में सफ़ाई अभियान भी चलाया I

 

[covid-data]