भीड़ जुटा नरेंद्र ठाकुर ने दिखाई अपनी सियासी ताकत

ब्यूरो, हमीरपुर

महिला मोर्चा के कार्यक्रम के बहाने ही सही पर इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटाकर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने धरातल पर अपनी लोकप्रियता और मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया है। यहां आयोजित महिला मोर्चा के कार्यक्रम में इतनी अधिक संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने नरेंद्र ठाकुर के राजनीतिक विरोधियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। गौरतलब है कि विधायक नरेंद्र ठाकुर इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे और उन्होंने इसके लिए मंडल स्तर पर कई बैठकें भी की। इस कार्यक्रम को नरेंद्र ठाकुर का एक शक्ति प्रदर्शन भी कहा जा सकता है, जिसने उनके समर्थकों में जोश का संचार किया है।
  नरेंद्र ठाकुर ने यहां आज अपने संबोधन में अपने विरोधियों को अपने निशाने पर लिया।  वही यह भी कहा कि उन्होंने पूरे 5 वर्ष इस विधानसभा क्षेत्र की दिन रात सेवा की है और उन्होंने बिना किसी भेदभाव और ईमानदारी से के हर क्षेत्र का विकास करने का प्रयास किया है और वो कहा कि वो और उनका परिवार दशकों से हर समय क्षेत्र की जनता की सेवा में समर्पित है ।
कार्यक्रम में आई कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो विधायक नरेंद्र ठाकुर की सादगी और साफगोई की प्रशंसक हैं और वो कभी झूठे आश्वासन नही देते और जो काम होना हो या ना होना हो वो साफ साफ बोल देते हैं और पूरे ध्यान से अपने हर एक  कार्यकताओं के काम के लिए वो पूरे मनयोग से करने  प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के  विकास के लिए भाजपा सरकार जो कुछ भी कर रही है इसी का यह परिणाम है की महिलाएं इतनी बड़ी संख्या में आज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी हैं।
[covid-data]