
विवेक शर्मा हमीरपुर :- सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर बोला हमला। कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष शगुन दत्त शर्मा ने प्रदेश सरकार पर फिजूलखर्ची करने के आरोप लगाए हैं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए शगुन दत्त शर्मा ने कहा कि 2017 के चुनावों में भाजपा ने दृष्टि पत्र दिया था उसमें व्यय नियंत्रण करने की बात कही गई थी जिसमें सरकारी पैसे फजूल खर्ची को रोकने और ऋण संकट से बचाने के लिए व्यय नियंत्रण आयोग की स्थापना की जाएगी कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बताएं कि वह व्यय नियंत्रण आयोग कहां है।
उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा फिजूलखर्ची करने वाले मुख्यमंत्री की गणना में जयराम ठाकुर सबसे ऊपर हैं उन्होंने कहा कि सरकार कर्जे पर कर्जा ले रही है। शगुन दत्त शर्मा ने कहा कि योजनाओं के नाम पर 22 करोड़ की पाइपे सरकार द्वारा खरीदी गई हैं और वह सड़क किनारे सड़ रही हैं उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है कि सरकार बताए कि इन पाइपों का इस्तेमाल कहां किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चुनावों के नजदीक सरकारी खर्चे पर अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा फजुल खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है जबकि भाजपा का आजादी में कोई भी योगदान नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारियों के हितों की बात आती है तो सरकार कहती है कि सरकारी खजाना खाली है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह सार्वजनिक करें कि पिछले 5 वर्षों में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आय को बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किया किए है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रचार प्रसार के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वह पैसा कहां से आ रहा है सरकार यह बताएं।