कोट पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित प्रेम कुमार धूमल ने की शिरकत

विवेक शर्मा हमीरपुर :- करीब चार दर्जन परिवार के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की जनसभा में पहुंचे इन तमाम लोगों ने विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पक्ष में मतदान करने की आवाज बुलंद की बताते चलें कि शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल  ने शिरकत की इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा के साथ साथ पार्टी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का आयोजकों स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों भाजपा मंडल पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं विशेष रूप से महिला एवं युवा शक्ति ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि देश को एक मजबूर नहीं मजबूत नेता मिला हैं, जिसके दम पर भारत निरंतर तरक्की कर रहा है भारत मजबूत है तो हम लोग मजबूत हैं किसी भी क्षेत्र में भारत हर किसी का मुकाबला करने में सक्षम है। आज देश के प्रधानमंत्री का पूरे विश्व में डंका बजता है  और विश्व भर के बड़े-बड़े नेता प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार करते हुए देखे जाते हैं। यह इसलिए संभव है क्योंकि देश की जनता ने एक मजबूत दमदार और भरोसेमंद नेता को चुना है। आज सेना को दुश्मन को गोली मारने के लिए किसी से इजाजत नहीं लेनी पड़ती गोलियां तब तक नहीं रुकती जब तक दुश्मन खत्म ना हो। महामारी के दौर में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने निशुल्क वैक्सीन  लगाकर पूरे देशवासियों को स्वस्थ किया उनकी जान बचाई और भारत ने अपने देश में दवाई बनाकर अन्य देशों में इसकी सप्लाई की।
 इस मौके पर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए करीब 4 दर्जन परिवारों के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, तमाम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से चुनाव लड़ने का आग्रह किया और विधानसभा चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित की जाएगी इसको लेकर आवाज बुलंद की इस मौके पर प्रयास संस्था के माध्यम से निर्धन जरूरतमंद परिवार के करीब डेढ़ दर्जन बच्चों को पेंशन लगाई गई मौके पर उन्हें यह राशि भी उपलब्ध करवाई गई
[covid-data]