
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बेहड़वीं गांव में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। मृतक पति पत्नी विनोद कुमार व विनोद कुमार पुत्र विक्रम सिंह गांव बेहड़वीं डाकघर सुलखान तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के थे। बताते चले कि विनोद कुमार राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर सेवारत था। विनोद और प्रीति की शादी को अभी करीब एक साल हुआ था। दोनों ने साथ में बुधवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उन दोनों की तबयीत बिगड़ गई। परिजनों को जब दोनों के जहरीला पदार्थ निगलने की बात का पता चला तो वे उन्हें सिविल अस्पताल भोरंज ले गए।
तभी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। हमीरपुर मेडिकल कालेज में उनकी नाजुक हालत को देखकर बेहतर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। जहां गुरुवार देर रात दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने किस कारण आत्महत्या की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।