1971 के युद्व में पाकिस्तानी सेना के सर्मपण के वक्त पीओके पर भी लिया जा सकता था निर्णय:राजनाथ सिंह

ब्यूरो हमीरपुर

सैन्य बलिदानी परिवार सम्मान समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सैंकड़ों पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किया। इस समारोह का आयोजन कांगड़ा हमीरपुर जिला की सीमा पर नादौन के समीप भड़ोली में सोमवार को किया गया था। समारोह का आयोजन अमृत महोत्सव समारोह समिति हिमाचल प्रदेश के तत्तावधान में किया गया था। मंच का संचालन समिति के प्रांत संयोजक लेखराज राणा ने किया। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर सैंकड़ों पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित करने के बाद उन्होंने संबोधन दिया।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश ने पिछले आठ वर्षों में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास रहा है कि किसी भी देश की जमीन को कब्जाने का हमने प्रयास नहीं किया है। भारत के सैनिकों को देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सम्मान की नजरों से देखा जाता है।
1971 के युद्व का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की सेना को इस युद्व को जीतने का श्रेय मिलना चाहिए। उस समय जब पाकिस्तानी सेना ने सर्मपण किया था तो पीओके पर निर्णय लेने का मौका भी था। रिकार्ड 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने समर्पण किया था। इस दौरान पाक अधिकृत कश्मीर पर निर्णय लिया जा सकता है और इसकी कसस अभी भी हर भारतवासी के मन में है। हिमाचल की राजधानी शिमला में ही पाकिस्तानी सेना के इस समर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हुए थे। रक्षा मंत्री ने मंच से संबोधन के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार और सीएम जयराम ठाकुर के कार्यों को भी सराहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और सीएम जयराम ठाकुर ने हर मोर्च पर बेहतर कार्य किया है।
निर्यात नीति को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले निर्यात बेहद कम था और अब निर्यात में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। भारत की सीमाओं पर सटे किन्नौर और लाहौल स्पीति में नल से जल पहुंचाने में सरकार ने सफलता हासिल की है। ढांचागत सुविधाओं को इन क्षेत्रों में पहुंचाया गया है। वर्तमान में भारत ने मेक इन इंडिया के सपने को साकार करते हुए हथियारों को भी भारत में बनाने का कार्य किया है। भविष्य में एक भी हथियार विदेशों से नहीं खरीदा जाएगा बल्कि भारत में भारतीयों के हाथों से यह निर्मित होंगे। भारत ने दुनिया को दर्शा दिया है कि भारत किसी भी मोर्चे पर झुकेगा नहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि हर युद्व में हिमाचल के सपूतों ने अपना योगदान दिया है। सेना के सम्मान से हिमाचल के वीर सपूतो को नवाजा गया है।

[covid-data]