
विवेक शर्मा हमीरपुर :- नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने अब तक 30 पंचायतों में केजरीवाल की गारंटियों का प्रचार सम्पूर्ण कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए शैंकी ठुकराल ने कहा कि, हमारी सारी टीम केजरीवाल मॉडल के बारे जानकारी देने के लिए हर एक घर तक पहुँच कर रही हैं। अब तक हम सबने पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए 30 पंचायतों तक संपर्क कर लिया है। जहाँ से हमें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है।
शैंकी ने कहा कि, घर-घर प्रचार करते हुए हर पंचायत में अपना एक परिवार बन गया है, सभी क्षेत्र के लोग हमें भरपूर प्यार दे रहे हैं। सभी आम आदमी पार्टी को एक उम्मीद की तरह देख रहे है। जनसंपर्क के दौरान लोगों का कहना था कि भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर नादौन और हिमाचल को लूटा है, पर आज तक हिमाचल में किसी नेता ने आम लोगों के सुविधाओं की बात की है तो वह केवल अरविंद केजरीवाल है। जबसे अरविंद केजरीवाल हिमाचल में आये हैं, तबसे हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस आम आदमी पार्टी की नकल करने पर उतारू है। इस बार नादौन में झाड़ू चलेगा और भाजपा और कांग्रेस को बाहर रस्ता दिखाया जाएगा।