मोदी रैली को लेकर नड्डा ने लिया जायजा

 

विवेक शर्मा हमीरपुर :-  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने हमीरपुर पहुंचे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर उनका जोरदार स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे।

5 अक्टूबर को बिलासपुर में होने वाली आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के संबंध में व्यापक चर्चा हुई।

सौदान सिंह ने कहा कि यह बड़े सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर यहां बैठक लेने आए हैं।
मैं इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देख सकता हूं।

जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल पहुंचने पर खुशी जाहिर की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी की रैली को सफल बनाने के टिप्स भी दिए।

सुरेश कश्यप ने जिला हमीरपुर के सभी मंडल अध्यक्षों से जमीनी हालात का जायजा लिया.

[covid-data]