अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर साधा निशाना

विवेक शर्मा हमीरपुर :- सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने  कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि एम्ज हिमाचल में बने लेकिन मोदी ने सता में आते ही हिमाचल को बडी सौगाते दी थी और 2017 में फिर से शिलान्यास करने के बाद 1500 करोड रूपये का एम्ज अस्पताल बनाकर जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उस समय भी नहीं चाहती थी कि एम्ज बने और आज भी नहीं  चाहती है कि एम्ज काम करना शुरू करें।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में बढिया काम किया है और भाजपा सरकारों के चलते ही प्रदेश में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज कांग्रेस के नेता पार्टी छोड कर भाजपा में शामिल हुए है । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व इमानदारी भरा है और जो कांग्रेस ने साठ सालों में नहीं किया है केवल मात्र आठ सालों में करके दिखाया है।
पूर्व सीएम धूमल के भाजपा की बैठकों में लगातार नदारद रहने पर कांग्रेेस के द्वारा की जा रही बयानबाजी पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के भाई जालंधर में बीमार है इसलिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नडडा की बैठक में नही उपस्थित हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज मुददे खत्म हो गए है और इसलिए फिजूल की बातों को उछाल रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोटी छोटी बातों को राजनीतिक लाभ लेने के लिए काम करती है । उन्होंने दावा किया है कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार पहले से ज्यादा सीटें जीत कर प्रदेश में आने वाली है इसलिए कांग्रेस छोटे मुददों को हवा देने के लिए लगी हुई है।
[covid-data]