डीडीएम साईं लॉ कालेज में गेस्ट लेक्चर का आयोजन

विवेक शर्मा हमीरपुर  – डीडीएम साईं लॉ कालेज में गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस गेस्ट लेक्चर के मुख्य वक्ता अमित शर्मा रहे, जो कि पेशे से जिला न्यायालय हमीरपुर में 2002 से वकील के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एडवोकेट अमित शर्मा लगभग 350 कानूनी जागरूकता शिविरों का भारत भर में सफलआयोजन कर चुके हैं। इस व्याख्यान में उन्होंने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अंगदान को मानव इतिहास में सबसे बड़ा दान माना गया है, जिसकी शुरूआत महर्षि दधिचि द्वारा की गई। एडवोकेट अमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने खुद अपने आठ अंग दान करने की शपथ ली है और इसके लिए वह स्टेट और्गन ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन शिमला में रजिस्टर्ड है। उन्होंने अंगदान के महत्व को बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति अपने अंग दानकरके आठ जीवन बचा सकता है और आज अंगदान की बहुत जरूरत है, क्योंकि इससे रोज लगभग छह हजार लोग इसलिए मर जाते हैं क्योंकि उनको अंगदान नहीं मिलताञ। इस गेस्ट लेक्चर में बीएएलएलबी व एलएलबी के छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विजय कुमार और सभी स्टाफ उपस्थित रहा।

[covid-data]