
विवेक शर्मा हमीरपुर :- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर में चुनाव व्यय निगरानी पर “जिला व्यय निगरानी समिति (डीईएमसी)” गठित की गयी है। उन्होंने बताया कि समिति में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के व्यय क ी निगरानी रखेगी। उन्होंने बताया कि “जिला व्यय निगरानी समिति” में भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक प्रभारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी) अध्यक्ष होंगे। जबकि एडीएम को व्यय मॉनीटरिंग सैल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि एडीएम कार्यालय में व्यय निगरानी सैल स्थापित किया गया है। जो आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (हि.प्र.) रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम), व्यय संबंधित कर्मियों, राजनीतिक दल के पदाधिकारियों और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों का प्रशिक्षण के संबध में निर्वाचन की घोषणा की तिथि से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक व्यय की पूरी निगरागी रखेगा। जो कि चुनाव घोषणा की तिथि से तत्काल प्रभाव से कार्य करना प्रारंभ कर देगा। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, हमीरपुर जितेंद्र संाजटा को व्यय निगरानी प्रकोष्ठ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।







