
विवेक शर्मा हमीरपुर :- सीटू जिला कमेटी के आव्हान पर आज हजारों मनरेगा व निर्माण मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हमीरपुर बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन किया प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों को कल्याण बोर्ड से बाहर करने के फैसले में प्रदर्शन आयोजित किया गया उल्लेखनीय है प्रदेश भर में 317000 मजदूर कल्याण बोर्ड से पंजीकृत है उसमें से 171000 मजदूर मनरेगा के माध्यम से पंजीकृत हुए हैं बोर्ड के इस फैसले से लाखों मनरेगा मजदूरों का भविष्य प्रभावित होगा सीटू इस निर्णय के खिलाफ निर्णायक आर-पार की लड़ाई लड़ेगा और 12 अक्टूबर को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन होगा हमीरपुर जिला के गांव गांव में उस दिन मनरेगा मजदूर विरोध प्रदर्शन करेंगे आज हजारों की संख्या में सीटू से जुड़े हजारों मजदूरों का चौक पर इकट्ठा हुए और बाजार से रैली निकालते हुए गांधी चौक पर सभा करी सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों के अधिकारों को कुचलकर सभी तरह के श्रम कानूनों को समाप्त कर रही है उसी तर्ज पर अब निर्माण मजदूरों के लिए 1996 में बने कानून वह मनरेगा के कानून को निशाना बनाया है उन्होंने सरकार बोर्ड के इस कृत्य को मजदूरों के साथ धोखा करार दिया है उन्होंने कहा कि दो 2 सालों से हजारों मजदूरों के लाभ कल्याण बोर्ड के द्वारा जारी नहीं किए जा रहे हैं और मजदूरों को अपने पैसों के लिए तरसना पड़ रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड को सरकार के चहेते मजदूरों के करोड़ों रुपयों को प्रचार व गैर सरकारी संस्थाओं जो कि राजनीतिक तौर पर भाजपा से जुड़े लोग हैं उन पर लुटा रही है जबकि मजदूरों के अधिकारों को कुचला जा रहा है उन्होंने जोर देकर कहा कि मजदूरों का पैसा मजदूरों पर ही खर्च होना चाहिए सत्ता में बैठे लोगों को इसका दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा उन्होंने बोर्ड से एक सप्ताह के भीतर सभी कल्याण बोर्ड के खिलाफ जारी करने को कहा और कहा कि मनरेगा को श्रमिक कल्याण बोर्ड से बाहर करने का फैसला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सीटों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगा और भाजपा की सरकार आ को सत्ता से बेदखल किया जाएगा आज के प्रदर्शन में सीटू जिला सचिव योगेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष प्रताप राणा बिजली बोर्ड कर्मचारी उनके प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खड़ा हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण के जिला सचिव रंजन शर्मा सहित धर्म सिंह जितेंद्र आदि ने संबोधित किया।







